मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर कस्बे में विद्युत विभाग ने बकायेदारों से वसूले ₹2,85,000
मुंगराबादशाहपुर। कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को भी बकाया वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें जगह जगह छापेमारी भी की गई। जिसमे बड़े बकायेदारों से दो दिनों में दो लाख पचासी हजार वसूली की गई है। विधुत विभाग के इस अभियान से कस्बे में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसडीओ आलोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि शासन के कड़े निर्देश पर मेगा वसूली अभियान चलाया गया है।