मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर मुकदमा दर्ज
थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता छात्रा की तहरीर के आधार पर एक युवक के विरुद्ध छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।