मछलीशहर: सुजानगंज थाना क्षेत्र के करतोरा गांव में देर रात ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत
करतोरा गांव मे देर रात ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा पत्नी लाल बहादुर बिंद उम्र 46 वर्ष निवासी करतोरा को बृहस्पतिवार की देर रात साँप के काटने से मृत्यु हो गई परिवार वालों का कहना है कि 3 जगहों पर साँप ने डंसा है झाड़ फूंक करने वालों से दवा पिलाकर जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।