फिरोज़ाबाद: मोहल्ला नगला विष्णु में घरेलू कलह के चलते महिला ने खाया जहर, सरकारी ट्रामा सेंटर में हुई मौत
लाइनपार स्थित मोहल्ला नगला विष्णु में घरेलू विवाद से क्षुब्ध एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला नगला विष्णु निवासी 36 वर्षीय सोनम ने दोपहर में जहर खा लिया था।