गिरियक: वर्धमान महावीर महाविद्यालय पावापुरी में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन
Giriak, Nalanda | Nov 26, 2024 वर्धमान महावीर महाविदयालय पावापुरी के प्रांगण में स्थित सर गणेश दत्त सभागार में मंगलवार की दोपहर 12.15 बजे वैचारिक गोष्ठी आयोजित की गयी. गोष्ठी का विषय भारतीय संविधान राष्ट्र की अभिव्यक्ति एवं भारतीय की आत्मा रखा गया था. वैचारिक गोष्ठी का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. इंदू शरण सिंह ने की.