गिरियक: गिरियक प्रखंड में 29 नवंबर को पैक्स चुनाव के लिए मतदान, सभी तैयारियां पूरी
Giriak, Nalanda | Nov 25, 2024 गिरियक प्रखंड में 29 नवंबर को पैक्स चुनाव के लिये वोट डाले जायेंगे जिसके लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. गिरियक प्रखंड बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार ठाकुर ने सोमवार की दोपहर 2.35 बजे यह जानकारी दी. गिरियक प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले मतदान में तरकीबन आठ हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.