गिरियक: घोसरामा गांव से पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया
Giriak, Nalanda | Nov 21, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने घोसरामा गांव से गुरूवार की संध्या करीब चार बजे धोखाधड़ी केस में एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि एएसआई मोहम्मद असगर हुसैन द्वारा गिरफ्तार यह वारंटी घोसरामा गांव निवासी अवध सिंह का पुत्र पंकज कुमार है