गिरियक: गिरियक बाजार में ट्रैक्टर के डाला से टकराकर एक युवक की हुई मौत, बीडीओ ने दिया सहायता राशि का चेक
Giriak, Nalanda | Nov 23, 2024 गिरियक बाजार में ट्रैक्टर के डाला से टकराकर एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घटी. मृतक मानपुर गांव निवासी करीब 32 वर्षीय मोहम्मद असलम था. गिरियक प्रखंड बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने आश्रित परिवार को बीस हजार रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराया है.