गिरियक: पावापुरी में समाजसेवी दिनेश सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
Giriak, Nalanda | Nov 22, 2024 गिरियक प्रखंड अंतर्गत पावापुरी में शुक्रवार की दोपहर करीब 12.40 बजे समाजसेवी दिनेश सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी जिसमें आम से खास लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर पावापुरी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रविशंकर उर्फ राजा बाबू ने कहा कि समाजसेवी दिनेश सिंह जीवनपर्यंत दीन दुखियों की सेवा करते रहे.