सिराथू: पण्डा समाज के अध्यक्ष ने पुरोहित को धमकी देते हुए की धक्का-मुक्की, पुलिस में की गई शिकायत
कड़ा धाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला धाम में शुक्रवार दोपहर पुरोहित आकाश पण्डा ने मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष टिंकू पण्डा पर आरोप लगाया है कि उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए धमकियां दी है।आकाश ने बताया कि अपने अतिथियों के सामान की सुरक्षा के लिए वह मंदिर के पास खड़ा था।इसी दौरान टिंकू ने आकर घटना अंजाम दिया है।मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।