ललितपुर: ग्राम मैरती कलां निवासी युवक की सर्पदंश से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मैरती कलां निवासी राम प्रसाद अहिरवार पुत्र पप्पू अहिरवार को सोमवार को खेत से घास लाते समय रास्ते में सर्प ने डस लिया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है।