ललितपुर: ग्राम पनारी टपरियन निवासी महिला ने नामजद दबंगों पर लगाया अवैध तरीके से उसकी कीमती जमीन पर निर्माण कार्य करने का आरोप
ग्राम पनारी टपरियन निवासी महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पनारी रोड पर कुछ बेशकीमती भूमि है। उक्त भूमि पर कुछ नामजद लोग अवैध तरीके से मकान का निर्माण कार्य कर कब्जा कर रहे है। उसने उक्त मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर उसकी जमीन को अवैध कब्जे धारियों से मुक्त कराने की मांग की है।