ललितपुर: थाना जखौरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से पहले सनसनी, जताई जा रही हत्या की आशंका
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बांसी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे बांसी चौकी इंचार्ज ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास जारी किए हैं।