ललितपुर: ग्राम बुढ़वार निवासी पीड़ित ने गांव के नामजद आरोपी पर लगाया मारपीट के दौरान घर में आग लगाने का आरोप
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी एक पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके घर के पास एक दबंग द्वारा जुआ खिलाया जाता है। जब उन्होंने जुआ खेलने का विरोध किया तो, उक्त दबंग ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही उनके घर में आग लगा दी। जिसके चलते घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने पुलिस से उक्त के संबंध में न्याय की मांग की।