गुन्नौर: जुनावई थाना पुलिस ने किशोरी से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में दो युवकों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई को पीड़ित की 16 वर्षीय पुत्री अपने खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया और घसीटते हुए पास में ही बाजरे के खेत में ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के गाल पर काट लिया।