बिंदकी: बिंदकी में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया प्रदर्शन, हड़ताल पर रोक लगाने का किया गया विरोध
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे से अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर आदर्श अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में तहसील के अंदर तथा बाहर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रोक लगाए जाने का विरोध किया गया।