प्रतापगढ़: दयाल गंज बाजार में अज्ञात बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
प्रतापगढ़ जनपद के सिंहपुर गांव के रहने वाले श्याम शंकर तिवारी उम्र 65 वर्ष बुधवार की शाम 5 बजे के करीब अपने घर से साइकिल से दयाल गंज बाजार घरेलू सामान खरीदने के लिए आए थे। बाजार में पहुंचते ही आसपुर देवसरा की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से श्याम नारायण साइकिल समेत सड़क पर गिर गए और सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आ गई।