प्रतापगढ़: करनपुर करमचंदा खुशखुशवापुर गांव के भूमिधरों ने डीएम से शिकायत की, आरोप- उनकी जमीन को तालाब दिखाकर किया गया कब्जा
नगर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर करमचंदा खुशखुशवापुर गांव के मनीषा देवी अनिल कुमार सहित आधा दर्जन लोगों ने बुधवार दोपहर 2 बजे डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनकी भूमिधरी जमीन को तालाब दिखाकर जबरन कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि लेखपाल की मिलीभगत से फर्जी कार्रवाई की जा रही है और विरोध पर धमकी दी जा रही है।