सदर तहसील पहुंची महिलाओं ने राजस्व विभाग के खिलाफ बुधवार सुबह 11 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि राजस्वकर्मी बिना नोटिस दिए पुलिस के साथ पहुंचकर उनके सदर इलाके के मकानों पर बुलडोजर चला रहे हैं। मौके पर भारी हंगामा हुआ और महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।