प्रतापगढ़: आजाद नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को देख लोग हुए फरार, घरों में जड़े ताले
शहर के आजाद नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम को देखते ही कई घरों में ताले जड़ दिए गए। एसडीओ सोनू कुमार ने बुधवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की अब तक करीब 500 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। एसडीओ व जेई ने लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताए।