गढ़ी: गढ़ी में बिजली विभाग का जुगाड़ तंत्र: टूटे तारों पर 'गठान', केबल आएगी का बहाना, सड़क पर मौत बांट रहे करंट के तार
Garhi, Banswara | May 20, 2026 परतापुर-गढ़ी नगरपालिका क्षेत्र के गढ़ी कस्बे में बिजली विभाग की लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही हे।पुराने जर्जर बिजली तंत्र के भरोसे चल रहा पूरा सिस्टम गर्मी और लोड बढ़ते ही हर रात दम तोड़ देता है।मंगलवार रात और बुधवार सुबह 11बजे पब्लिक की पड़ताल पर शाम होते ही ओवरलोड से पूरा सिस्टम फेल हो जाता है।जिससे रोजाना4से 5घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जाती हे।