बुदनी: बुदनी में गैस की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी
Budni, Sehore | Mar 16, 2026 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को 2 बजे गैस की कथित कालाबाजारी और गरीबों के हक पर डाका डालने के विरोध में तहसील कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में गैस की कालाबाजारी बढ़ रही है।