उचकागांव: मीरगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में गुमशुदा बच्चा बरामद
मीरगंज थाना क्षेत्र के सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल छठ घाट के पास से एक बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। थाना में आवेदन मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की और सुरागों के आधार पर महज 12 घंटे के अंदर बच्चे को सिवान रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।