बगोदर: मुंबई में तिरला के प्रवासी मजदूर महेश रविदास की मौत, परिजनों में मातम
बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला के प्रवासी मजदूर महेश रविदास की शनिवार को मुम्बई मौत हो गई। मौत की सुचना शनिवार की शाम छह बजे मिलते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया। उक्त मजदूर मुंबई के अलीबाग में होटल में काम करता था,जहां उसका अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे वहां के अस्पताल ले गया।जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।