गोवर्धन: मगोर्रा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया, जो गोवर्धन थाने से था वांछित
मगोर्रा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवर्धन थाने से गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुम्हेर तिराहे के पास से घेराबंदी कर दबोचा गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से वांछित की सूचना मिली थी