कुलपहाड़: तहसील के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के लोगों ने एसडीएम कुलपहाड़ को ज्ञापन सौंपकर तहसील के बाहर मुख्य मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ट्रांसफार्मर सड़क किनारे गलत स्थान पर स्थापित है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।