चरखारी: चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया, सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश
चरखारी विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने सोमवार समय 1 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी और राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज का जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की स्थिति का जायजा लिया और कई सुधारात्मक निर्देश दिए। इस अवसर में सुखनंदन शास्त्री,प्रधानाध्यापिका सरोज गोस्वामी,उदित राजपूत,निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।