चरखारी: चरखारी तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में एसपी की मौजूदगी में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
चरखारी तहसील सभागार में डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता व एसपी पलाश बंसल की मौजूदगी में शनिवार सुबह से दोपहर 2 बजे तक जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 24 शिकायतें आई मौके पर पूर्ति विभाग से संबंधित एक शिकायत का निस्तारण किया गया। मौके पर सीएमओ डॉ आसाराम,एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार, एसडीएम डाक्टर प्रदीप कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।