चरखारी: अर्जुन नहर और खरेला माइनर के पानी पर दबंगों का कब्जा, खरेला में किसानों ने लगाया जाम
अर्जुन नहर के पानी पर संतोषपुरा व गुढ़ा के दबंग किसानों ने कब्जा कर लिया और खरेला क्षेत्र की सैकड़ों बीघा में बोई गयी गेहूं की फसल के नुकसान को देखते हुए दो सैकड़ा किसानों ने चरखारी मुस्करा मार्ग पर समय 3 बजे जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक जमा लगा रहा। हालांकि एसडीएम चरखारी के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला और इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।