चरखारी: चरखारी के कोठीताल तालाब में विकलांग युवक का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम
मध्य प्रदेश के एक विकलांग युवक का रविवार समय तकरीबन 10 बजे तालाब में शव उतराता देख इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरो की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला । मृतक की पहचान शफीक पुत्र खालिद उम्र 28 वर्ष निवासी राजनगर जिला छतरपुर (म.प्र.) के रूप में हुई है।