चरखारी: चरखारी के शेखन फाटक के पास दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने आज शव का कराया पीएम
हटवारा मुहाल निवासी 55 वर्षीय मथुरा प्रसाद पुत्र घनश्याम तिवारी 2 दिन पूर्व शेखन फाटक के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी मृत्यु हो गई और परिजन शव को वापस लेकर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार समय 11 बजे शव का पंचनामा भरकर पीएम कराते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।