पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने इंद्रा जशनपुर मार्ग से 22 पव्वा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने ग्राम इंद्राजशनपुर निवासी आलोक को कादरगंज इंद्राजशनपुर मार्ग से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 22 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।