मड़ियाहू: बरसठी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि
बरसठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ब्लॉक परिसर में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सफाई कर्मियों द्वारा श्रमदान से हुई, जिसके बाद बापू का प्रिय भजन गाकर प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया गया।