बलरामपुर: तुलसी पार्क स्थित अटल भवन पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर आयोजित की गई संगोष्ठी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर तुलसीपार्क स्थित अटल भवन पर शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सन 1934 में सबसे कम उम्र में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे। उन्होंने शिक्षा के साथ छात्रों को निखारने का काम किया।