बलरामपुर: सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर हुआ चेतावनी बिंदु के ऊपर, 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर
सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर शनिवार शाम 4:00 बजे चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गया है केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय के अनुसार जलस्तर चेतावनी बिंदु 103.650 के सापेक्ष 103.690 पर पहुंच गया है। जल स्तर में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि देखी जा रही है बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया गया है।