जमुई: महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर पति के साथ हुई मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 14, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 बजे महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ सिमरिया से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक युवक और उसके साथी ने रोककर जबरन हाथ पकड़ छेड़खानी शुरू कर दी।