कैंपियरगंज: कैंपियरगंज, पीपीगंज, जंगल कौड़िया सहित कई जगहों पर रवि अभियान के तहत अधिकारियों ने बीज गुणवत्ता जांच के लिए की छापेमारी
कैंपियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर रवि अभियान के तहत बीज गुणवत्ता की जांच हुई, ऐसे में शासन के निर्देशों और CDO के आदेश पर तीन संयुक्त टीमों ने, 40 बीज प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, व 27 बीज नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, इस अभियान का उद्देश्य किसानों को मानक बीज सुनिश्चित कराना है।