कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत संपहिया के पास बाइक सवार युवक ट्रांसफार्मर से टकराए, एक की मौत व एक घायल
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिघरा संपहिया के पास तेज रफ्तार से आ रहे, बाइक सवार युवक ट्रांसफार्मर से टकराएं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस हादसे में 24 वर्षीय धीरज उर्फ भोलू साहनी की मौके पर मौत हो गई, बताया जा रहा है की बाइक सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे।