कैंपियरगंज: चिलुआताल थानाक्षेत्र में लूट के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिलुआताल थाना अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुखबिर की सूचना पर सामूहिक विवाह में चेन लूटने के आरोप में मिले तहरीर के बाद, पुलिस ने आज लूट का प्रयास करने के आरोप में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।