*सनकी पति ने पत्नी समेत 3 को भूना, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी और बेटा घायलआजमगढ़*। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अरविंद नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चों सहित खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों, एसओजी (SOG) और भारी पुलिस बल ने बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कमरे के अंदर से हुई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ में आरोपी अरविंद और उसका एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोड़ा ने बताया कि पुलिस बल मौके पर तैनात है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।