दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन, विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की सुनीं समस्याएं
👉🏾👉🏾 जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, अधिकारियों को सीएम योगी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और शासन-प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है।
#YogiAdityanath #Gorakhpur #JantaDarshan #UttarPradesh #CMYogi #जनतादर्शन #उत्तरप्रदेश #News7