*👉🏾👉🏾 बदमाश समझकर कार से मारी टक्कर, भेद खुलने के डर से रोहन की हत्या!!*
*👉🏾👉🏾 24 घंटे में रोहन हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार—पैर में लगी गोली!!*
_मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में ग्राम प्रधान विवेक राठी के बेटे रोहन राठी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या में शामिल आरोपी नाजिम और शावेज को पुरकाजी थाना क्षेत्र में भसानी पुल के नीचे हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, रोहन बुधवार को दोस्त की जन्मदिन पार्टी से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नाजिम कार से वहां से गुजर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि नाजिम ने रोहन को कथित तौर पर बदमाश समझकर कार से टक्कर मार दी। बाद में जब उसे पता चला कि रोहन वह व्यक्ति नहीं था, जिसे वह समझ रहा था, तो घटना का भेद खुलने के डर से नाजिम और उसके जीजा शावेज ने कथित रूप से रोहन की हत्या कर दी।पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने रोहन की बाइक, मोबाइल फोन और घड़ी अपने पास रख ली थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की बाइक, मोबाइल और घड़ी के अलावा घटना में प्रयुक्त कार तथा दो तमंचे बरामद किए हैं।रोहन का शव पुरकाजी क्षेत्र में नाले के पास मिला था। वह ग्राम प्रधान विवेक राठी का इकलौता बेटा और एलएलबी का छात्र था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की गई।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी कड़ी और घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है!!!_#Muzaffarnagar #Purqazi #RohanRathi #MurderCase #PoliceEncounter #CrimeNews #BreakingNews #News7
Behat, Saharanpur | Sep 25, 2026