*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 शाकुंभरी माता झंडा मेला में सेवा और सुरक्षा का अद्भुत नजारा, श्रद्धालुओं के बीच लगातार मुस्तैद मिर्जापुर पुलिस!!*
*👉🏾👉🏾 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने संभाली सुरक्षा की कमान, श्रद्धालुओं को जलपान वितरित कर मौसम को लेकर किया सतर्क!!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के झंडा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर मिर्जापुर पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है, जिससे श्रद्धालु सुचारू रूप से मां के दर्शन कर सकें।पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा भी की जा रही है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को पानी की बोतल एवं मीठा दूध वितरित किया जा रहा है। वहीं दुकानदारों और श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति को देखते हुए लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।मौसम खराब होने की स्थिति में खोल में अचानक पानी आने की आशंका को देखते हुए अनाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं और दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस द्वारा अपील की जा रही है कि श्रद्धालु नदी/खोल के आसपास जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।मिर्जापुर पुलिस की यह पहल मेले में ‘सेवा भी, सुरक्षा भी’ की भावना को प्रदर्शित कर रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार स्वयं लगातार मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पर नजर बनाए हुए हैं!!_
Vishva Hindu Parishad -VHP Saharanpur Police District Magistrate Saharanpur Rohit Pradhan Manish Yogacharya Naresh Saini
#सहारनपुरपुलिस