*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 गुर्जर भवन से ‘भारत टैक्सी’ और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ वर्चुअल एलईडी से सुना सीएम योगी का संबोधन!!*
*👉🏾👉🏾 जीरो कमीशन पर ‘भारत टैक्सी’, एवं किसानों को 6% ब्याज पर ₹6 लाख तक का ऋण—राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी रहे मुख्य अतिथि!!*
_सहारनपुर। गुर्जर भवन, सहारनपुर लखनऊ में आयोजित ‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के प्रदेश स्तरीय शुभारंभ समारोह का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण किया गया। वर्चुअल एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी मौजूद रहे।‘भारत टैक्सी’ सहकारिता आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें टैक्सी के साथ दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक भी जुड़ सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसका मॉडल जीरो कमीशन पर आधारित है, जिससे चालक किराये की आय का अधिक हिस्सा अपने पास रख सकेंगे। चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान भी किया गया है।वहीं, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों, कृषि यंत्रों तथा दीर्घकालीन निवेश के लिए ₹6 लाख तक का ऋण 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के लिए प्रदेश सरकार ने ₹384 करोड़ स्वीकृत किए हैं तथा आगामी पांच वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।योजना के तहत नियमित रूप से ऋण की अदायगी करने वाले पात्र किसानों को ब्याज अनुदान का लाभ भी दिया जाना है। इससे किसानों को दीर्घकालीन कृषि निवेश के लिए रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र के अधिकारीगण के साथ सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुम्बर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक कीरत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा सहित पार्टी एवं सहकारिता क्षेत्र के अधिकारीगण एवं भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दोनों योजनाएं सहकारिता आधारित आर्थिक गतिविधियों, किसानों के दीर्घकालीन निवेश तथा वाहन चालकों के लिए नए अवसरों से जुड़ी हैं!!
Jaswant Singh Saini Ajit Singh Rana District Magistrate Saharanpur
#BharatTaxi #मुख्यमंत्री_कृषक_समृद्धि_योजना #YogiAdityanath #उत्तरप्रदेश #किसान_समृद्धि #सहकार_से_समृद्धि #Saharanpur #News7