गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों अजय सिंह 'टक्कू' निवासी चरैया, संतोष सिंह निवासी बीबीपुर की रायपुर रोड स्थित अवैध संपत्तियां कुर्क, डुगडुगी बजाकर कराया ऐलान
#प्रतापगढ़। पट्टी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पट्टी पुलिस ने बुधवार को राजस्व कर्मियों के साथ दो आरोपियों की लाखों रुपये की अवैध संपत्तियां कुर्क कीं। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर कार्रवाई का ऐलान भी कराया। चरैया गांव निवासी अजय सिंह उर्फ टक्कू और बीबीपुर निवासी संतोष सिंह की रायपुर रोड स्थित संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो कमरों को सील कर कुर्की का नोटिस बोर्ड लगाया। वहीं, रायपुर रोड स्थित दो अन्य संपत्तियों पर भी नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया। न्यायालय के आदेश पर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर संपत्ति कुर्क किए जाने का सार्वजनिक ऐलान कराया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।
इस दौरान एडिशनल इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी, कानूनगो अरुण सिंह, लेखपाल महेंद्र पांडेय समेत पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#pratapgarhup72 #pratapgarh #pratapgarhnews #pratapgarhpolice Pratapgarh Police UP Police
Patti, Pratapgarh | Oct 14, 2026