ब्लॉक प्रमुख नंदन ने श्रमिकों को सम्मानित किया
रोजगार सृजन दिवस पर श्रमिकों का माल्यार्पण कर बढ़ाया उत्साह
पट्टी। विकास खंड मंगरौरा की ग्राम पंचायत मदाफरपुर में ‘विकसित भारत जी राम जी विशेष रोजगार सृजन दिवस’ के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने श्रमिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने श्रमिकों के परिश्रम और योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि श्रमिक गांव, समाज और देश के विकास की मजबूत नींव हैं। उनके परिश्रम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ श्रमिकों को सम्मान देना भी जरूरी है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल उर्फ सोनू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।