बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के गोसाई मठ निवासी महिलाओं ने उत्कर्ष बैंक के कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
Barh, Patna | Oct 3, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के गोसाई मठ निवासी कुछ महिलाओं ने माइक्रो फाइनेंस करने वाली कंपनी उत्कर्ष बैंक के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बाढ़ थाने में शिकायत की है। महिलाओं ने बताया कि बिजनेस के लिए कंपनी से लोन लिया था, लेकिन कुछ का व्यापार नही चल पाया, जिसके कारण देरी हो रही है लेकिन उसके बाद भी वह बराबर वसूली के लिए पहुंचते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं