बाढ़: कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा आरंभ, बाढ़ के मंदिरों में माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा
Barh, Patna | Oct 3, 2024 आज नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा यानी दशहरा की शुरुआत हो गई। बाढ़ के प्रसिद्ध मसूद बिगहा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में तथा बनारसी घाट स्थित छोटी दुर्गा माता के मंदिर में आज प्रथम दिन माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मसूद बिगहा के मंदिर के समिति के उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आज से पूजा की शुरुआत की गई है।