बाढ़: बाढ़ नगर परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चला कार्यक्रम
Barh, Patna | Oct 2, 2024 बाढ़ नगर परिषद के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गायमाता अपने कर्मचारियों के साथ स्वच्छता की शुरुआत बाढ़ के उमानाथ परिसर की सफाई के साथ शुरू किया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में जीविका दीदियाँ एवं लोगों ने सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया।