बाढ़: भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उमानाथ मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Barh, Patna | Oct 2, 2024 भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला इकाई बाढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह के नेतृत्व में बाढ़ उमानाथ मंदिर परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया।